चन्द माहिए
मित्रों! आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
फ़ॉलोअर
बुधवार, 21 अक्टूबर 2020
चन्द माहिए---
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020
एक ग़ज़ल
ग़ज़ल : बात दिल पे लगा के--
बात दिल पे लगा के बैठे हैं ,
हाय ! वो ख़ार खा के बैठे हैं।
ज़ख़्म-ए-दिल हम दिखा रहें हैं इधर
वो उधर मुँह फ़ुला के बैठे है।
ग़ैर को आप का करम हासिल ,
सोज़-ए-दिल हम दबा के बैठे है।
देखते हैं कि क्या असर उन पर ?
हाल-ए-दिल हम सुना के बैठे है।
रुख़ से पर्दा ज़रा हटा उनका,
होश हम तो गँवा के बैठे हैं।
राह-ए-दिल से कभी वो गुज़रेंगे,
हम इधर सर झुका के बैठे हैं।
इश्क़ में होश ही कहाँ ’आनन’,
खुद ही ख़ुद को भुला के बैठे हैं।
-आनन्द,पाठक---
शब्दार्थ
सोज़-ए-दिल = दिल मे प्रेम की आग
= प्रेमाग्नि
बुधवार, 30 सितंबर 2020
चन्द माहिए
चन्द माहिए ...
1
सौ बुत में नज़र आया
सब में दिखा वो ही
जब दिल में उतर आया
2
जाना है तेरे दर तक
ढूँढ रहा हूँ मैं
इक राह तेरे घर तक
3
पंछी ने कब माना
मन्दिर-मस्जिद का
होता है अलग दाना
4
किस मोड़ पे आज खड़े ?
क़त्ल हुआ इन्सां
मज़हब, मज़हब से लड़े
5
इक दो अंगारों से
समझोगे क्या ग़म
दरिया का, किनारों से?
-आनन्द पाठक-
शुक्रवार, 25 सितंबर 2020
एक युगल गीत
एक युगल गीत
कैसे कह दूँ कि अब तुम बदल सी गई
वरना क्या मैं समझता नहीं बात क्या !
एक पल का मिलन ,उम्र भर का सपन
रंग भरने का करने लगा था जतन
कोई धूनी रमा , छोड़ कर चल गया
लकड़ियाँ कुछ हैं गीली बची कुछ अगन
कोई चाहत बची ही नहीं दिल में अब
अब बिछड़ना भी क्या ,फिर मुलाक़ात क्या !
वरना क्या मैं समझता----
यूँ जो नज़रें चुरा कर गुज़र जाते हों
सामने आने से तुम जो कतराते हो
’फ़ेसबुक’ पर की ’चैटिंग’ सुबह-शाम की
’आफ़-लाइन’- मुझे देख हो जाते हो
क्यूँ न कह दूँ कि तुम भी बदल से गए
वरना क्या मैं समझती नहीं राज़ क्या !
ये सुबह की हवा खुशबुओं से भरी
जो इधर आ गई याद आई तेरी
वो समय जाने कैसे कहाँ खो गया
नीली आंखों की तेरी वो जादूगरी
उम्र बढ़ती गई दिल वहीं रह गया
ज़िन्दगी से करूँ अब सवालात क्या !
वरना क्या मैं समझता नहीं-------
ये सही है कि होती हैं मज़बूरियाँ
मन में दूरी न हो तो नहीं दूरियाँ
यूँ निगाहें अगर फेर लेते न तुम
कुछ तो मुझ में भी दिखती तुम्हें ख़ूबियाँ
तुमने समझा मुझे ही नहीं आजतक
ना ही समझोगे होती है जज्बात क्या !
वरना क्या मैं समझती नहीं--------
-आनन्द.पाठक-
सोमवार, 21 सितंबर 2020
एक व्यंग्य : आमन्त्रण लिंक
एक हास्य- व्यंग्य : आमन्त्रण-लिंक
रविवार, 20 सितंबर 2020
मेरी बर्बादी में कल तुम भी तो शामिल थे
मेरी बर्बादी में
कल तुम भी तो शामिल थे
दुश्मनों की आबादी
में कल तुम भी तो शामिल थे
वाह तुम गवाह हो
गए उस मजलूम की तलाक पे
कल इनके ही शादी
में तुम भी तो शामिल थे
देख लोग फिर खूं
पीने लगे है दूजे का शहर में
इस खूंखार आॅधी
में तुम भी तो शामिल थे
सियासत तुमने धरती
को लाल लाल कर दिया है
इस नफरतों की वादी
में तुम भी तो शामिल थे
कल हमने तुम्हे
देखा था गलियों में मत माॅगते
हाॅ लिबास-ए- खदी
में तुम भी तो शामिल थे
एक नया युग एक
नया मुल्क बनाना था तुम्हे
कल विकास की मुनादी
में तुम भी तो शामिल थे
शनिवार, 19 सितंबर 2020
मुहब्बत जाग उठी दिल में --
ग़ज़ल : मुहब्बत जाग उठी दिल में --
मुहब्बत जाग उठी दिल में ,ख़ुदा की यह इनायत है ,
इसे रुस्वा नहीं करते ,अक़ीदत है , इबादत है ।
जफ़ा वो कर रहें मुझ पर ,दुआ भी कर रहें मेरी ,
ख़ुदा जाने इरादा क्या ,ये नफ़रत है कि उल्फ़त है ?
मरासिम ही निभाने हैं ’हलो’ या ’हाय’ ही कह कर ,
अगर वाज़िब समझते हो ,हमें फिर क्या शिकायत है ।
ज़माने की हवाओं से मुतस्सिर हो गए तुम भी ,
न अब वो गरमियाँ बाक़ी न पहली सी रफ़ाक़त है ।
कहाँ ले कर मैं जाऊँगा ,ये अपना ग़म तुम्हीं कह दो ,
तुम्हारा दर ही काबा है ,यही अपनी ज़ियारत है ।
रकीबों के इशारों पर ,नज़र क्यों फेर ली तुम ने?
हमीं से पूछ लेते तुम -’ कहो ! क्या क्या शिकायत है ?’
इधर मैं जाँ ब लब ’आनन’ उधर वो रंग-ए-महफ़िल में ,
यही हासिल मुहब्बत का , हसीनों की रवायत है ।
-आनन्द.पाठक-
मरासिम - रस्में
मुतासिर = प्रभावित
रफ़ाक़त =दोस्ती
जाँ ब लब = मरणासन्न स्थिति