शनिवार, 4 जुलाई 2015

"दस दोहे" (अमन 'चाँदपुरी')

अमन चाँदपुरी के दस दोहे
पथ तेरा खुद ही सखे, हो जाये आसान।

यदि अंतर की शक्ति की, तू कर ले पहचान।1।
--
निश्चित जीवन की दिशा, निश्चित अपनी चाल।
सदा मिलेंगे राह में, कठिनाई के जाल।2।
--
चिर निद्रा देने उन्हें, आते कृपा-प्रवीण।3।
निद्रा लें फुटपाथ पर, जो आवास विहीन। 
 -- 
गर्मी से भीगा बदन, बरस रही है धूप।
-- तुम जब भी लिखना ग़ज़ल, रखना इनको संग।5। 
--
मतला-मक़्ता-काफिया, हैं ग़ज़लों के अंग।
तन पर कपड़ा डाल लो, जले न तेरा रूप।4।
-- 
इस झूठे संसार में, नहीं सत्य का मोल। 
 वानर क्या समझे रतन, है कितना अनमोल।6। 
-- 
नन्हे बच्चे देश के, बन बैठे मज़दूर।
पापिन रोटी ने किया, उफ! ऐसा मज़बूर।7। 
--
 
टूटी-फूटी जिन्दगी, अपनी है जादाद। 
मालिक ने हमसे किया, कभी नहीं संवाद।8। 
-- 
डूब गई सारी फसल, उबर न सका किसान। 
बोझ तले दबकर अमन, निकल रही है जान।9। 
-- 
मार रहें धनवान हैं, निर्धन को अब लात।
उसके किस्मत में नहीं, रही दाल औ' भात।10।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें