शनिवार, 17 जुलाई 2021

चन्द माहिए

 

चन्द माहिए

 :1:

 दो चार क़दम चल कर,

 छोड़ न दोगे तुम,

 सपना बन कर, छल कर?

 

  :2:

 जब तुम ही नहीं हमदम,

 सांसे  भी कब तक

 देगी यह साथ, सनम !

 

 :3:

दुनिया की कहानी में,

शामिल है सुख-दुख,

मेरी भी कहानी में।

 

:4;

विपरीत हुई धारा,

और हवाओं ने

कश्ती को ललकारा।

 

5

कितनी भोली सूरत,

रब ने बनाई हो,

जैसे तेरी मूरत।

 

-आनन्द,पाठक-

1 टिप्पणी: