मित्रों!

आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं।

बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए।


फ़ॉलोअर

सोमवार, 23 मई 2022

Okamfo Anokye

 


ओ ईश्वर की ताकतों 

ओ स्वर्ग  देवता

सुना है 

Ashanti कबीले के 

मुख्य पुजारी ओकाम्फो अनोयेचे ने 

वहां के अन्य पुजारियों और

उपासकों और

धर्मावलंबीयों संग

अनगिनत मंत्र पढ़े थे

पूजा की थी तुम्हारी

मंत्रोच्चारण के साथ


तुम्हारी कृपा पाने के लिए 

आत्ममंथन चिंतन 

जप और तप किया था

तब तुमने 

प्रसन्न होकर 

उनके  राजा ओसेई टुटू के दामन में

एक छोटी सी अनोखी

सोने की मेज़ दी थी 

ये मेज़

प्रजा को 

नेक और एक 

अथाह और असीमित 

शक्ति  समृद्धि और शांति 

देती  थी 

सुना है 

छुपा दी थी 

वो सोने की मेज़

कबीले के सुख 

और समृद्धि के लिए...

कि कोई ढूंढ न पाए 



आज जब कि

 पूरे विश्व में 

द्वेष है अशांति फैली है 

लोगो के बीच कलह मचा है 

देशों के बीच 

गदर मचा है 

युद्ध है 

चीत्कार है 

लाशों के 

अंबार लगे है 

सुनो ओ आसमानी देवता

ओ ओकाम्फो अनोयेचे

फिर ले आओ 

वो सुनहरी मेज़ 

कहीं से ढूंढ कर लाओ


आओ 

ओ ओकाम्फो अनोयेचे

अमन चैन का परचम 

सारे जहां में दर दर फहराओ

आओ कि दुनिया में 

अमन  सुकून 

कुछ सुख चैन 

दरो दीवार में 

रगो में सबके 

भर जाओ 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें