मित्रों!

आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं।

बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए।


फ़ॉलोअर

कविता अन्नपूर्णा बाजपेई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कविता अन्नपूर्णा बाजपेई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 25 दिसंबर 2013

लाड़ली चली ............. अन्नपूर्णा बाजपेई

मेरी कविताओं के झरोखे से ................

लाड़ली चली !!!

बाबा की दहलीज लांघ चली
वो पिया के गाँव चली
बचपन बीता माँ के आंचल
सुनहरे दिन पिता का आँगन
छूटे संगी सहेली बहना भैया
मिले दुलारी को अब सईंया
मीत चुनरिया ओढ़ चली
बाबा की ...........
माँ की सीख पिता की शिक्षा
दुलार भैया का भाभी की दीक्षा
सखियों का स्नेह लाड़ बहना का
वो रूठना मनाना खेल बचपन का
भूल सब मुंह मोड चली
वो पिया के ...............
परब त्योहार हमको  बुलाना
कभी तुम न मुझको भुलाना
साजन संग मै आऊँगी
खुशियाँ संग ले आऊँगी
वो लाड़ली चली
बाबा की ..................

सोमवार, 16 दिसंबर 2013

मै नारी हूँ ....................

मै नारी हूँ ................

मै दुर्गा , अन्नपूर्णा मै ही

मै अपूर्ण  , सम्पूर्णा मै ही ।

मै उमा , पार्वती मै ही ,

मै लक्ष्मी , सरस्वती मै ही ।



मै सृजक , संचालिका मै ही ,

मै प्रकृति , पालिका मै ही ।

मै रक्षिका , संहारिका मै ही ,

मै धारिणी ,   वसुंधरा मै ही ।



मै जननी , जानकी मै ही ,

मै यशोदा , देवकी मै ही ।

मै राधा , रुक्मिणी मै ही ,

मै एकता  , अनेकता मै ही ।



मै माँ हूँ ,  भगिनी हूँ ,

मै वल्लभा हूँ , कामिनी हूँ ।

मै वधू हूँ , रागिनी हूँ ,

मै निर्भया हूँ , दामिनी हूँ ।



मत भूलो मै जननी हूँ

मत भूलो मै भगिनी हूँ

मत भूलो मै दामिनी हूँ ,

मै नारी हूँ , मै नारी हूँ ।




मंगलवार, 3 दिसंबर 2013

अकुला रही सारी मही ................. ( अन्नपूर्णा बाजपेई )

अकुला रही सारी मही
       किसको पुकारना है सही ।  
 सोच रही अब वसुंधरा
       कैसा कलुषित समय पड़ा 
बालक बूढ़े नौजवान
       गिरिवर तरुवर आसमान
        किसको पुकारना .........
अखंड भारत सपना
        देखा था ये अपना
 खंडित हो कर बिखर रहा
         न जन मानस को अखर रहा
अकुला रही .................
   ढूँढने पर भी अब मिलते
          राम कृष्ण से पुरुषोत्तम नहीं
अर्जुन कर्ण गदाधर भीम नहीं
          भगत सुभाष से नायक नहीं
           अकुला रही .............
रण बांकुरों से वसुंधरा
           हर युग मे अल्हादित रही
किन्तु अहो ! क्या कोई
           बचा अब बांका लाल नहीं
अकुला रही सारी मही
किसको पुकारना ............ 






गुरुवार, 28 नवंबर 2013

उद्घोष सुनना होगा ........................अन्नपूर्णा बाजपेई


नवयुवा तुम्हें जागना होगा
उद्घोष फिर सुनना होगा
नींद न ऐसी सोना तुम
कर्म न ऐसे करना तुम
जिससे मान भंग हो
तिरंगे की शान कम हो
सूर्य सम चमकना होगा
नवयुवा ...............

देश की पुकार सुनो
माँ की गुहार सुनो
समय की ललकार सुनो
बुराई का प्रतिकार करो
कंधों को मजबूत बनाना होगा
उद्घोष फिर सुनना होगा
नवयूवा ..................