|
मेरे कुछ दोहे
![]()
तुलसी ने मानस रचा, दिखी राम की पीर।
बीजक की हर पंक्ति में,
जीवित
हुआ कबीर।1।
--
माँ के छोटे शब्द का, अर्थ बड़ा अनमोल।
कौन चुका पाया भला,
ममता
का है मोल।2।
--
भक्ति,नीति अरु रीति, की विमल त्रिवेणी होय।
कालजयी मानस सरिख ,
ग्रंथ
न दूजा कोय।3।
--
जिनको निज अपराध का, कभी न हो आभास।
उनका होता जगत में ,
पग-पग
पर उपहास।4।
--
जंगल-जंगल फिर रहे, साधू-संत महान।
ईश्वर के दरबार के,
मालिक
क्यों शैतान।5।
--
हे विधना तूने किया, ये कैसा इंसाफ।
निर्दोषों को सजा है,
पापी
होते माफ।6।
--
जब से परदेशी हुए, दिखे न फिर इक बार।
होली-ईद वहीं मनी,
वहीं
बसा घर द्वार।7।
--
कैसे देखें बेटियाँ बाहर का परिवेश।
घर में रहते हुए भी,
हुआ
पराया देश।8।
|
मित्रों! आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
फ़ॉलोअर
कुछ दोहे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कुछ दोहे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरुवार, 18 जून 2015
दोहे "बीजक की हर पंक्ति में, जीवित हुआ कबीर" (अमन 'चाँदपुरी')
लेबल:
अमन 'चाँदपुरी',
कुछ दोहे,
जीवित हुआ कबीर
कवि, लेखक, सम्पादक और फ़ोटोग्राफर। 'दोहा सम्राट' एवं 'कुंडलियां शिरोमणि' की मानद उपाधियों सहित दर्जनों पुरस्कार एवं सम्मान से अलंकृत। 'दोहा दर्पण' पुस्तक का सम्पादन।
शुक्रवार, 15 नवंबर 2013
"दोहे-आपका ब्लॉग" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
♥♥♥
कुछ दोहे
♥♥
यह “आपका ब्लॉग” है, अपना समझो मित्र।
अन्य ब्लॉग के लिंक का, यहाँ न छिड़को इत्र।।
जिसको साझा कर लिया, करो उसे स्वीकार।
सौतेला सा मत करो, उससे तुम
व्यव्हार।।
कहलायेगी आपकी, पोस्ट आपका नाम।
एक पोस्ट को सब जगह, देते क्यों आयाम।।
क्षमता का कर आकलन, शक्ति का उपयोग।
पुनरावृत्ति देख कर, हँसी उड़ाते लोग।।
टिप्पणियों के वास्ते, लिखना मत साहित्य।
चलती है वो लेखनी, जिसमें हो लालित्य।।
♥♥♥♥♥
(डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक')
|
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

