मित्रों!

आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं।

बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए।


फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

लोग अपनी नजरों में



लोग अपनी नजरों में गिरतें नही है।
गुनाह करते है हया करते नहीं है।।

वतन ने शहादत मॉगी घरों में छुप गए।
कल तो कहते थे मौत से डरते नहीं हैं।।

फैसले से कोई नीचा या उॅचा नहीं होता।
बुज़दिल तो वे होते हैं जो लड़ते नहीं है।।

वे जो वक़्त के सूई के साथ चलते है।
अजी़म होते हैं मरकर भी मरते नहीं हैं।।

दुनियां में कुछ शख़्स ऐसे भी मिलते है।
अंदर तड़पते है मगर ऑख भरते नहीं हैं।।

उनकी आह फ़लक का सीना चीर देती है।
जो दर्द तो सहते हैं बयां करते नहीं है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें