डायरी के पन्नों से--
मित्रों! आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं। बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए। |
फ़ॉलोअर
रविवार, 26 जून 2022
एक व्यंग्य व्यथा : एक लघु चिन्तन --देश हित में
सोमवार, 20 जून 2022
बादल बूंदे बारिश और मैं
सुनो,
आज तुम
मुझसे मिलने
इन बरसती रातों में
मत आना !
सोचा है मैंने,
आज बारिशें और मैं,
मैं और ये बारिशें,
भीगेंगें देर तक,
एक दूसरे में,
जब तलक,
एक एक बूंद में मैं
रच बस न जाऊं !
और,
हर बूंद से रग रग,
मैं भीग न जाऊं !
नही चाहिए .. कोई,
हमारे दरमियां!
बस हो तो,
बादल हो,
बूंदे हो ,
नशीली बारिशें हो,
और हूं, बस मैं !
शुक्रवार, 17 जून 2022
तेरे साए से लिपटकर रोया होता
तेरे साए से लिपटकर रोया होता
इतना तन्हा मजबूर मैं गोया होता
गुल भी होते और बुलबुल होती
सूखे बंजर मे शजर एक बोया होता
आ ही जाते ख्वाब मेरी आँखों मे
मैं किसी रात सूकून से जो सोया होता
कर ही डाला था जब तमन्नाओं का खून
अपने दामन से काश ये तो दाग़ धोया होता
सर झुकाए हुए यूं न चलता ' ज़िंदगी'
गर गुनाहों को कांधो पे यूं न ढोया होता
गुरुवार, 16 जून 2022
कितना खूबसूरत होता है
कितना खूबसूरत होता है
ऐसे तन्हा होना
समुंदर की धड़कनों संग
जागना सोना
रात से तेरे सायों में
कभी कभी जुगनू होना
चांदनी रातों में
चांद सा मुझसे रूबरू होना
जागती आंखों का
खूबसूरत कोई सपना होना
मेरी एक ही ख्वाहिश है
तुझसा कोई अपना होना
Follow me on Twitter @saanjh_savere
सोमवार, 13 जून 2022
कुछ अनुभूतियाँ
कुछ अनुभूतियाँ
1
सच क्या बस उतना होता है
जितना हम तुम देखा करते ?,
कुछ ऐसा भी सच होता है
अनुभव करते सोचा करते
2
क्या कहना है अब, सब छोड़ो
क्या पाया, दिल ने क्या चाहा,
कितनी बार सफ़र में आया
मेरे जीवन में चौराहा ।
3
नए वर्ष के प्रथम दिवस पर
सब के थे संदेश, बधाई,
दिन भर रहा प्रतीक्षारत मैं
कोई ख़बर न तेरी आई
4
सोच रही क्यों अलग राह की?
ऐसा तो व्यक्तित्व नहीं है ,
चाँद-चाँदनी एक साथ हैं
अलग अलग अस्तित्व नहीं है ।
-आनन्द.पाठक-
शनिवार, 11 जून 2022
मन्नतें...
ख्वाहिशें तेरे दर पे आके
रुक गई है
मन्नतें तेरे दर पे आके
झुक गई है
अब यहां से मेरा
जाना होगा फिर कहां ?
तू मिरी तिशनगी
तू मिरी आवारगी
तू ही हैं मेरी जन्नत
तू जहां
तू है जहां जहां
मैं रहूंगी बस वहां .....
रोक पाऊंगी दिल में
तुझ को कब तक
मैं भला ?
वक्त ठहरा कब कहां ,
ये चला
वो तो हां चला ..
इक एक पल मैं जोड़ लूं
पहनूं तुझको , ओढ़ लूं
हर राह तुझपे
मोड़ लूं
अब तो आजा तू नज़र
जिस्मों जां में तू उतर
फिर राते हो या हो सहर
कर मुझमें तू बसर
न रोक पाऊं ज्वार ये
मैं, जलजला
भर दे मुझमें जो है,
वो ख़ला ।
तू है तो फ़िर किससे,
क्यों हो अब गिला
मैं बस चलूं
जहां तू ले चला
कि अधूरा मैं हूं तेरा
सिलसिला
.....
गुरुवार, 9 जून 2022
चन्द माहिए
चन्द माहिए-
1
जब जब घिरते बादल,
प्यासी धरती क्यों,
होने लगती पागल ?
:2:
भूले से कभी आते,
मेरी दुनिया में,
वादा तो निभा जाते।
:3:
इस मन में उलझन है,
धुँधला है जब तक,
यह मन का दरपन है।
:4:
जब छोड़ के जाना था,
फिर क्यों आए थे ?
क्या दिल बहलाना था ?
5
अब और कहाँ जाना,
तेरी आँखों का
यह छोड़ के मयखाना।
-आनन्द.पाठक-