मित्रों!

आप सबके लिए “आपका ब्लॉग” तैयार है। यहाँ आप अपनी किसी भी विधा की कृति (जैसे- अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कर सकते हैं।

बस आपको मुझे मेरे ई-मेल roopchandrashastri@gmail.com पर एक मेल करना होगा। मैं आपको “आपका ब्लॉग” पर लेखक के रूप में आमन्त्रित कर दूँगा। आप मेल स्वीकार कीजिए और अपनी अकविता, संस्मरण, मुक्तक, छन्दबद्धरचना, गीत, ग़ज़ल, शालीनचित्र, यात्रासंस्मरण आदि प्रकाशित कीजिए।


फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 4 अक्तूबर 2013

वेदों के अनुभाग प्रत्येक वेद के चार आनुभाग किये गए हैं : (१ )संहिता :ये अन्यान्य देवगणों की स्तुति में गाये जाने वाले धार्मिक गीत वैदिक मन्त्र ,स्तोत्र है ये सीधे सीधे परमपिता परमेश्वर से भी संवाद करते हैं। (२)ब्राह्मण :ये यज्ञ की प्रक्रिया कर्मकांड ,यागिक अनुष्ठान का बखान करते हैं संहिता के मन्त्रों का यहीं इस्तेमाल (उच्चार) किया जाता है। (३)आरण्यक :ये उक्त अनुष्ठानों की खुलकर व्याख्या करते हैं इनमें निहित दर्शन खंगालते है। (४)उपनिषद :ये दार्शनिक ग्रन्थ हैं जो ईश्वर तत्व को उद्घाटित करते हैं। वेदांग ये वेदों के अनुपूरक सहायक ग्रन्थ हैं वेदों को समझाना इनका काम है। इनके मार्फ़त वेदों को बूझने में आसानी रहती है। छ :हैं ये गिनती के - (१) शिक्षा :मंत्रोचार की विधि ,नियमों आदि का यहाँ बखान किया गया है। (२)कल्प :कर्मकांड (याज्ञिक अनुष्ठानों )की विधि समझाते हैं कल्प। (३)व्याकरण :वेदों में शब्द रचना ,वाक्य रचना ,भाषा के नियम सब कुछ यहाँ मिलता है। (४ ) निरुक्ति :वेदों का शब्दकोश हैं निरुक्ति।संभाषणम संस्कृतं शब्दकोश : हैं। (५)छंद :मात्रा ,लय, ताल ,काफिया ,रदीफ़ वेद मन्त्रों के यहीं मिलेंगे आपको। (६ )ज्योतिष :खगोल शाश्त्र के ग्रन्थ हैं यह। "ज्योतिसा" का अर्थ ही है प्रकाश ,आकाशीय पिंड वेदों का गत्यात्मक विज्ञान कहा गया है ज्योतिष को। वेदों की संरचनाओं में सृष्टि के समस्त ज्ञान को किस प्रकार से गूंथा गया है उसकी गुणवत्ता का बखान है ज्योतिष। With reference to consciousness ,Jyotish comprises the specific sets of laws of Nature that are engaged in promoting the quality of Rishi -the observer ,the witnessing quality -within the Samhita level of consciousness ,providing a structure to the eternally silent ,self referral ,self sufficient fully awake state of consciousness ,which is intimately personal to everyone . अन्य वैदिक ग्रन्थ : ज्ञान का अंतिम छोर कहा गया है वेदों को। लेकिन इनको बूझना उतना आसान भी नहीं रहा है। इन्हें समझने बूझने के लिए फिर और भी ग्रन्थ लिखे गए। वेदों के दायरे का कहीं भी अतिक्रमण नहीं करते हैं ये ग्रन्थ। ये तो इनके गूढ़ अर्थों को बूझने में सहायक के रूप में ही आये हैं। इनमें से प्रमुखतम ग्रन्थ हैं : (१)इतिहास और (२)पुराण उपनिषद इतिहास सम्मत हैं और पुराणों को पांचवां वेद ही कह दिया गया है। इतिहासपुराणं पंच्चम वेदानां वेदं (छान्दोग्य उपनिषद ७. १. २ ) "Know the Itihas and Puranas to be the fifth ved " इतिहास और पुराणों को पांचवा वेद ही जानो। इनको पढ़ने से वेदों को समझने में आसानी होती है। (ज़ारी ) विशेष :अगली क़िस्त में पढ़िए -इतिहास ,पुराण ,शाद दर्शन ,अन्य धर्मों के ग्रन्थों का सार संक्षेपण।

वेदों के अनुभाग 

प्रत्येक वेद के चार आनुभाग किये गए हैं :


(१ )संहिता :ये अन्यान्य देवगणों की स्तुति में गाये जाने वाले धार्मिक गीत वैदिक मन्त्र ,स्तोत्र है 

ये सीधे सीधे परमपिता परमेश्वर से भी संवाद करते हैं। 

(२)ब्राह्मण :ये यज्ञ की प्रक्रिया कर्मकांड ,यागिक अनुष्ठान का बखान करते हैं संहिता के मन्त्रों का 

यहीं इस्तेमाल (उच्चार) किया जाता है।

(३)आरण्यक :ये उक्त अनुष्ठानों की खुलकर व्याख्या करते हैं इनमें निहित  दर्शन खंगालते है। 

(४)उपनिषद :ये दार्शनिक ग्रन्थ हैं जो ईश्वर तत्व को उद्घाटित करते हैं। 

वेदांग 

ये वेदों के अनुपूरक सहायक ग्रन्थ हैं वेदों को समझाना इनका काम है। इनके मार्फ़त वेदों को 

बूझने में आसानी रहती है। छ :हैं ये गिनती के -

(१) शिक्षा :मंत्रोचार की विधि ,नियमों आदि  का यहाँ बखान किया गया है।

(२)कल्प :कर्मकांड (याज्ञिक  अनुष्ठानों )की विधि समझाते हैं कल्प। 

(३)व्याकरण :वेदों में शब्द रचना ,वाक्य रचना ,भाषा के नियम सब कुछ यहाँ मिलता है। 

(४ ) निरुक्ति :वेदों का शब्दकोश हैं निरुक्ति।संभाषणम  संस्कृतं शब्दकोश :  हैं। 

(५)छंद :मात्रा ,लय, ताल ,काफिया ,रदीफ़ वेद मन्त्रों के यहीं मिलेंगे आपको। 

(६ )ज्योतिष :खगोल शाश्त्र के ग्रन्थ हैं यह। "ज्योतिसा" का अर्थ ही है प्रकाश ,आकाशीय पिंड 

वेदों का गत्यात्मक विज्ञान कहा गया है ज्योतिष को। वेदों की संरचनाओं में सृष्टि के समस्त ज्ञान को किस प्रकार से गूंथा गया है 

उसकी गुणवत्ता का बखान है ज्योतिष। 

With reference to consciousness ,Jyotish comprises the specific sets of  laws of Nature  that are engaged in promoting the quality of Rishi -the observer ,the witnessing quality   -within the Samhita level  of consciousness ,providing a structure to the eternally silent ,self referral ,self sufficient fully awake state of consciousness ,which is intimately personal to everyone .

अन्य वैदिक ग्रन्थ :


ज्ञान का अंतिम छोर कहा गया है वेदों को। लेकिन इनको बूझना उतना आसान भी नहीं रहा है। 

इन्हें समझने बूझने के लिए फिर और भी ग्रन्थ लिखे गए। वेदों के दायरे का कहीं भी अतिक्रमण 

नहीं करते हैं ये ग्रन्थ। ये तो इनके गूढ़ अर्थों को बूझने में सहायक के रूप में ही आये हैं। इनमें से 

प्रमुखतम ग्रन्थ हैं  :

(१)इतिहास और 

(२)पुराण 

उपनिषद इतिहास सम्मत हैं और पुराणों  को पांचवां  वेद ही कह दिया 

गया है। 

इतिहासपुराणं पंच्चम वेदानां वेदं (छान्दोग्य  उपनिषद ७. १. २ )

"Know the Itihas and Puranas to be the fifth ved "

इतिहास और पुराणों को पांचवा वेद ही जानो। इनको पढ़ने  से वेदों को 

समझने में आसानी होती 

है। 


(ज़ारी )

विशेष :अगली क़िस्त  में पढ़िए -इतिहास ,पुराण ,शाद दर्शन ,अन्य धर्मों 

के ग्रन्थों का सार 

संक्षेपण। 

2 टिप्‍पणियां:

  1. मेरे विचार में ये वेदों के अनुभाग नहीं अपितु अनुवाक हैं .क्योंकि .ये वेदों के विभाग नहीं हैं अपितु वेदों को व्याख्यायित करने के हेतु हैं.......

    जवाब देंहटाएं